दलित शोषण मुक्ति मंच का सम्मेलन आज काली बाड़ी शिमला में आयोजित किया गया। इसमें मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभाषिणी अली विशेष तौर पर मौजूद रहीं। सेमिनार में 11 जिलों के लोगों ने भाग लिया और दलित समुदायों को वर्तमान में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की।
मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभाषिणी अली ने कहा कि आज भाजपा की सरकारें देश के असल मूददों से ध्यान भटकाने के लिए जातिगत आधार पर सभी वर्गों को लड़ा रही हैं। सुभाषिणी अली ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी निजीकरण का मुख्य कारण है। केंद्र सरकार ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन से एससी एसटी एक्ट को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर आंदोलनकारियों द्वारा एससी एसटी एक्ट जलाए जाना ठीक नहीं है। दोनों बड़े राजनीतिक दल एससी-एसटी एक्ट को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की सरकारें संविधान को खत्म कर मनुस्मृति को लागू करने के एजेंडे पर काम कर रही हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…