Follow Us:

IGMC में स्क्रब टाइफस से पहली मौत, प्रशासन अलर्ट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में स्क्रब टाइफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को IGMC शिमला  में स्क्रब टाइफस से पहली मौत हुई है। चलौंठी का 18 वर्षीय पीड़ित युवक करीब 5 दिन से अस्पताल में भर्ती था। स्क्रब टाइफस से युवक की मौत की पुष्टि IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने की है। प्रदेश भर से स्क्रब टाइफस से 3 से 4 मामले रोजाना पॉजीटिव आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष स्क्रब टाइफस के 90 के लगभग मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। 2016 में प्रदेश में स्क्रब टाइफस से 37 मौतें हुई हैं, वहीं 1175 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इस वर्ष भी स्क्रब टाइफस के मामले आने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वहीं, अस्पताल में सामान्य बुखार के उपचार के लिए भी लोगों की भीड़ अस्पताल में बढ़ रही है। अस्पताल में स्क्रब टायफस के चार दिन के भीतर 30 से अधिक पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।