Categories: हिमाचल

मछली और इसके उत्पाद कोरोना वायरस के वाहक नहींः वीरेन्द्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि मछली और इसके उत्पाद कोरोना वायरस के वाहक नहीं हैं। लोग इस बारे में आशंकित न हों और मछली तथा उसके उत्पाद ग्रहण करना पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मीडिया के विभिन्न माध्यमों से विभाग के संज्ञान में आया है कि मछली और इससे सम्बन्धित उत्पादों को ग्र्रहण करने से कोरोना विषाणु का संक्रमण मनुष्य में फैल सकता है। इस तरह के समाचारों से मत्स्य किसानों, मत्स्य उद्योग और उपभोक्ताओं में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस भ्रामक समाचार का सीधा असर मछली और इससे सम्बन्धित उत्पादों के विक्रय पर पड़ सकता है, जिसका सीधा नुकसान मत्स्य उद्योग से जीवन उर्पाजन कर रहे किसानों पर पड़ने की संभावना है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऐसा कोई भी शोध अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है कि मछली या इसके उत्पाद खाने से कोरोना वायरस फैलता है। आज ही केंद्रीय मत्स्य विभाग और सम्बन्धित मंत्रालय (पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य) से एडवाईजरी मिली है जिसमें इस बात को सिरे से नकारा गया है कि मछली के सेवन से कोरोना वायरस फैलता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और मछली और इसके उत्पादों को सामान्य स्वच्छता अपनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि मत्स्य किसानों के अतिरिक्त कई अन्य तरह के उद्योग भी अप्रत्यक्ष रुप से मत्स्य क्षेत्र से जुड़े हैं। इसलिए मत्स्य और मत्स्य उत्पादों से सम्बन्धित कोई भी भ्रामक प्रचार सीधे तौर पर इस उद्योग से जुड़े और अजीविका कमा रहे लोगों के जीवन उर्पाजन को प्रभावित करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर उत्पाद से भी वंचित होना पडे़गा।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय कोरोना विषाणु के संक्रमण से सम्बन्धित स्थिति पर पूरे विश्व स्तर पर नज़़र रखे हुए हैं। अभी तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस विषाणु का संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में ही हो सकता है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भी यह संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में ही बताया गया है। यद्यपि 2019-एनसीओवी का कोई पशु भी स्रोत हो सकता हैं लेकिन विश्व भर में कहीं भी मात्स्यिकी के माध्यम से कोरोना विषाणु संक्रमण की कोई भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व में भी इस विषाणु के माध्यम से संक्र्र्रमण हुए उनमें कहीं भी मात्स्यिकी के माध्यम से नहीं हुआ।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

45 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago