हिमाचल

अवैध रूप से टेंट लगाने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई, त्रियुंड में 16 टेंट किए सीज

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ट्रैकिंग प्लेस त्रियुंड में वन विभाग ने अवैध रूप से टेंट लगाने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने ट्रैकिंग स्थल का निरीक्षण किया और अवहेलना कर लगाए गए 16 टैंट सीज किए हैं। साथ ही निमयों के अनुसार आगामी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि त्रियुंड में वन विभाग की ओर से पंजीकृत आपरेटर को चिन्हित भूमि पर टेंट लगाने की अनुमित प्रदान की गई है। लेकिन कुछ ऑपरेटर्स नियमों को दरकिनार कर प्रतिबंधित स्थानों पर भी टेंट लगाकर कमाई कर रहे थे। त्रियुंड में एस तरह की शिकायतें मिलने के बाद विभाग की टीम ने ट्रैकिंग स्थल का निरीक्षण किया तो नियमों की अवहेलना कर लगाए गए दो तीन ऑपरेटर के 16 टेंट सीज किए हैं। अन्य टेंट संचालकों को भी नियमों के तहत और चिन्हित भूमि पर ही टेंट लगाने के लिए आदेश दिए हैं।

धर्मशाला वन मंडल के डीएफओ डॉक्‍टर संजीव शर्मा ने बताया त्रियुंड में नियमों के विपरीत कुछ ऑपरेटर्स द्वारा टेंट लगाने की सूचना मिली थी, विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था तथा टीम को नियमों की अवहेलना करने वाले आपरटेरों के 16 टेंट सीज किए हैं। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस तरह से अवैध रूप से किसी को भी वन भूमि पर टेंट स्थापित करने की इजाजत नहीं है।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

1 hour ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

3 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

4 hours ago