धर्म/अध्यात्म

हनोगी माता मंदिर है पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र, क्या है मान्यता…?

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अनेक धार्मिक स्थल हैं, जिनका अपना ऐतिहासिक महत्व है। इन्हीं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक है हनोगी माता का मंदिर… हनोगी माता मंदिर कुल्लू का एक प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है। ये मंदिर मंडी- मनाली राजमार्ग पर स्थित है। मंदिर हिंदू देवी हनोगी माता को समर्पित है। ब्यार नदी के दूसरी ओर एक छोटी सी चोटी के शीर्ष पर स्थित यह धार्मिक स्थल हरे भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

हनोगी माता के मंदिर में देवी के तीन रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि प्राचीन काल में यह स्थान अभय राम गुरु का निवास स्थल था। वह तांत्रिक विद्या में निपुण थे। माना जाता है कि अभय राम गुरु ने अपनी शक्तियों की मदद से तुंगाधार पर्वत श्रृंखला से तुंगा माता को हनोगी लेकर आए थे। हनोगी में एक बड़ी गुफा में काली माता का प्राचीन मंदिर है। इस गुफा में आज भी करीब पांच हजार साल पुरानी तुंगा माता की पाषाण मूर्ति विद्यमान है।

मान्यता है कि गुरु जी के रहते माता की पूजा अर्चना होती रही, लेकिन उनके बाद यहां देवी की पूजा बंद हो गई। परिणामस्वरूप कई अनहोनी घटनाएं घटित होने लगी। छह-सात दशक पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा देवी के प्रकोप से बचने से के लिए एक वृक्ष को देवी शक्ति का प्रतीक मानकर पूजना आरंभ कर दिया। यह वृक्ष आज भी ब्यास नदी के किनारे पानी में कुछ डूबा हुआ खड़ा नज़र आता है। यहां पर लक्ष्मी जी एक छोटा सा मंदिर भी है।

आज हनोगी में देवी तीन तामसिक काली, राजसिक लक्ष्मी व सात्विक सरस्वती के रूपों में विराजमान हैं। वैसे तो हनोगी माता मंदिर में पूरे साल श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्र के दौरान यहां पर्यटकों भी भारी भीड़ जुटती है। हनोगी मंदिर से कुल्लू की दूरी 41 किलोमीटर है। कुल्लू से हनोगी माता मंदिर जाने के लिए पर्यटक बस या फिर किराए की टैक्सी की मदद ले सकते हैं। भुंतर हवाई अड्डा भी यहां से लगभग 33 किलोमीटर दूर है।

Manish Koul

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago