Follow Us:

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम – फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की सामाजिक पहल

  • फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

  • डॉ. निशा मुंजाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं

  • 90 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रही

शिवांंशु शुक्‍ला, धर्मशाला


कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल की सामाजिक सरोकार की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा मुंजाल ने महिलाओं को महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, गर्भावस्था देखभाल, और स्त्री रोगों की शुरुआती पहचान जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाएं अक्सर स्वास्थ्य लक्षणों की अनदेखी करती हैं, जिसके कारण जटिल बीमारियाँ विकसित हो जाती हैं। समय रहते स्वास्थ्य जांच और सही मार्गदर्शन से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के पब्लिक रिलेशन विभाग से दीपक लट्ठ और विकास सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से संवाद किया और उन्हें अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 90 से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर्स और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों ने सवाल-जवाब सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेषज्ञ से सलाह भी ली।

इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे प्रयास महिलाओं को स्वावलंबी और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।