हिमाचल

फोरलेन निर्माण कार्य में लाई जाएगी तेजी, डीसी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अब जल्द ही मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण कार्य शुरू होने उम्मीद है। बुधवार को डीसी कांगड़ा ने अधिकारियों को फोरलेन निर्माण के लिए भू अधिग्रहण करने और नेशनल हाईवे के नाम भू-इंतकाल करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिन भू मालिकों का 3-ए, 3-डी, 3-जी हो चुका है उनको मुआवजा राशि तुरंत प्रभाव से आवंटित करने के लिए भी कहा गया है। ताकि चरणबद्व तरीके से फोरलेन के निर्माण कार्य हो सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम एफआरए के तहत पेड़ों के कटान के मामलों को निपटाने के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले भवनों की लागत का मूल्यांकन प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि फोरलेन निर्माण कार्य आरंभ होने से पहले प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जा सके।

निपुण जिंदल ने कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन के तीन पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 54 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत पांच पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 124 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है।

उपायुक्त ने कहा कि मंडी-पठानकोट और मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण के तहत नुरपुर, ज्वाली, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर, ज्वालाजी, देहरा उपमंडलों की भूमि चिह्न्ति की गई है। इन सभी उपमंडलों के उपमंडलाधिकारियों को फोरलेन निर्माण से संबंधित भू-अधिग्रहण और एनएच के नाम भू-इंतकाल के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए कहा गया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago