हिमाचल

गोकुल बुटेल ने प्रदेश के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लैब का किया उद्घाटन

सीआईआई के सहयोग से मेहर चन्द महाजन ट्रस्ट ने एमसीएम सीआईआई आईटीआई में शुरू किया ईवी बैटरी लैब
धर्मशाला: धर्मशाला में, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं जम्मू कश्मीर के पहले प्रधानमंत्री मेहर चन्द महाजन की 134वीं जयंती का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेस) गोकुल बुटेल ने बतौर मुख् यअतिथि भाग लिया। गोकुल बुटेल ने डॉ मेहर चन्द महाजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सीआईआई के सहयोग से ट्रस्ट द्वारा संचालित पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लैब का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश का पहला संस्थान है जिसने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग लैब स्थापित किया गया है, जिसमें युवाओं को  इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी एवं चार्जिंग स्टेशन टेक्नीशियन के कोर्स प्रदान किए जाएँगे।
उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट ने डॉ मेहर चन्द महाजन की स्मृति में युवाओं के लिए 10 कोर्स शुरू किए हैं, जो छात्रों के भविष्य को सजाने का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने ट्रस्ट को  प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गोकुल बुटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन पालिसी लागू की है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में ई-वाहनों की खरीद पर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए 50% की सब्सिडी का ऐलान किया है।
उन्होंने इसके अलावा सभी सरकारी विभागों में डीजल एवं पेट्रोल की गाड़ियों को कम करने की सरकार की योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदंक करी। । गोकुल बुटेल ने बताया की हिमाचल सरकार ने आयल इंडिया लिमिटेड  के साथ 500 ईवी चार्जिंग स्टेशन्स के लिए समझौता किया गया है। उन्होंने कहा  कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में सबसे मजबूत सरकार कार्यशील है और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ले जाने के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिये जा रहे हैं।
इस अवसर पर  बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सस्थांन में  कोर्स पूरा करने बाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस मौके पर सीआईआई नेशनल एडवाइजर  प्रवीन रॉय , एमसीएस प्रबंधन ट्रस्टी विवेक महाजन,  ट्रस्टी अनुश्री महाजन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काँगड़ा बीर बहादुर, डाक्टर नीलम त्रिपाठी , सस्थांन की प्रधानाचार्य मनु धीमान  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago