हिमाचल

यूक्रेन में फंसे छात्रों की जल्द मदद करे सरकार, अभिभावकों ने लगाई गुहार

यूक्रेन में फंसे हिमाचली विद्यार्थियों के परिजनों ने उनके प्रति अपनी चिंता जताते हुए सरकार से आग्रह किया है कि फंसे विद्यार्थियों की देश वापसी की कोशिश ओर अधिक तेज़ की जाए ताकि जल्द से जल्द बुरी परिस्थितियों में फंसे छात्र सुरक्षित लौट आएं।

यूक्रेन में मुश्किल परिस्थितियों में फंसे छात्रों के परिजन आज शिमला में एकत्रित हुए और पत्रकारों से बातचीत में फंसे छात्रों के हालात बयां किए। शिमला जिला के चौपाल के आर्यन किमटा ने बताया कि उनके छोटे भाई युक्रेन मे फंसे हैं जबकि एक बहन देश लौट चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी लगातार अपने भाई से बातचीत हो रही है और यह जानकारी मिल रही है कि वहां छात्रों के हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।

प्रदेश के कई छात्र यूक्रेन में मुश्किलों में फंसे हैं और जैसे -जैसे दिन बीतते जा रहे हैं हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ये जानकारी देते हुए शिमला से स्टुडेंट काउंसलर अनिरुद्ध ठाकुर ने बताया कि उनके सहयोग से कई छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाते हैं और अभी भी कई छात्र वहां फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे लगातार छात्रों से सम्पर्क में हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बुरी परिस्थितियों में फंसे छात्रों की घर वापसी के प्रयास तेज किए जाएं ताकि वे सुरक्षित लौट सकें।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago