<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई दी है। इस मौके पर, उन्होंने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की और कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की। भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत की विज्ञान में दक्षता एवं प्रौद्योगिकी में विकास को दर्शाता है। इस दिन राष्ट्र गौरव के साथ-साथ देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है।</p>
<p>राज्यपाल ने कहा कि जिन-जिन देशों ने तकनीकी का उपयोग किया है, उन्होंने विकास के आयाम स्थापित किए हैं। कोविड-19 के बाद पूरे देश की मानसिकता में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह उचित समय है, जब हम तकनीकी का उपयोग कृषि, ई-मार्केटिंग, ई-गवर्नेंस, एग्रो इंडस्ट्रीज़, व्यापार जगत इत्यादि में करें और विशेषकर विद्यार्थियों को तकनीकी की ओर ले जाएं।</p>
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…