-
जोगेंद्रनगर में शाही शोभायात्रा के साथ मनाई गई परशुराम जयंती
-
ब्राह्मण समाज के साथ विभिन्न धर्मों के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
-
जय श्रीराम के जयघोष और भंडारे ने बांधा माहौल
जोगेंद्रनगर (मंडी) में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शाही अंदाज में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को जय श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान कर दिया। इस आयोजन की शुरुआत सनातन धर्मसभा मंदिर में हवन यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुई, जिसे ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने विधिपूर्वक सम्पन्न कराया।
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हेम राज शास्त्री और युवा पदाधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में यह शोभायात्रा पठानकोट चौक, लक्ष्मी बाजार, मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौक और अंततः गुरुद्वारा परिसर तक पहुंची। रास्ते में नगरवासियों ने फूलों, व्यंजनों और मिठाइयों से शोभायात्रा का स्वागत किया।
राज शर्मा के परिवार ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को अनेकों व्यंजन, जबकि नीलम बावा ने आइसक्रीम व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए। शोभायात्रा के अंत में सनातन धर्मसभा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की आरती के साथ समापन हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में ब्राह्मण सभा के सचिव सुरेंद्र शर्मा समेत विजय, हरीश, रमन, अरुण, तिलक राज, पुष्प राज, तरुण, विक्रांत बख्शी सहित कई पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के महासचिव सतवीर, उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष बात यह रही कि विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने भी बढ़-चढ़कर इस शोभायात्रा में भाग लेकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।



