Categories: हिमाचल

मैकलोडगंज-ऋषिकेश के लिए चली पहली लग्जरी बस, बाली ने दिखाई हरी झंडी

<p>परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मैक्लोडगंज-ऋषिकेश के लिए पहली लग्जरी बस का तोहफा दिया है। सोमवार को बाली ने कांगड़ा बस स्टैंड से इस बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। अब हर शाम पांच बजे लग्जरी बस मैकलोडगंज टू ऋषिकेश और ऋषिकेश टू मैकलोडगंज के लिये चलेगी।</p>

<p>इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों के सुविधा देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम देश में सबसे अधिक लग्ज़री बसे चलाने वाला पहला निगम है। प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर है और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए हर प्रयास जोरों पर हैं। इसी कड़ी में एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों की तादाद बढ़ा रहा है, जिससे पर्यावरण तो सुरक्षित रहेगा ही औऱ ईंधन की बचत होगी।</p>

<p>बाली ने बताया कि एचआरटीसी की &lsquo;राइड विद प्राइड&rsquo; पहल के तहत आठ सीटों वाली &lsquo;ई-सुप्रो&rsquo; इलेक्ट्रिक वैन का हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में इस्तेमाल करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सुविधा से लोगों को फायदा मिलेगा और लोग सस्ते किराये में बेहतर सुविधाओं को आनंद उठा सकेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

6 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

12 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago