➤धौलाधार की वादियों में पहली जीएस बाली मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता
➤तीन लाख के नकद पुरस्कार और सभी आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले
➤आरएस बाली की पहल पर खेल और स्मृति का अद्भुत संगम
धौलाधार की मनोरम वादियों में खेल और श्रद्धांजलि का अद्भुत संगम होने जा रहा है। कपूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कांगड़ा में पहली बार स्वर्गीय जीएस बाली मेमोरियल ओपन नकद पुरस्कार बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन की पहल आरएस बाली, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) और नगरोटा बगवां के विधायक ने की है।
स्वर्गीय जीएस बाली हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन में विकास के कई मील के पत्थर स्थापित किए। उन्हीं की स्मृति में यह आयोजन खेल के क्षेत्र में प्रेरणा देने वाला साबित होगा।

प्रतियोगिता में कुल 3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसमें बालक-बालिका सिंगल्स (U9, U11, U13, U15, U17, U19), डबल्स, मिक्स डबल्स, व वयस्क वर्ग के मुकाबले होंगे। विशेष आकर्षण संयुक्त आयु वर्ग 80+ और 90+ डबल्स स्पर्धाएं हैं। टूर्नामेंट में योनिक्स फेदर शटल का उपयोग किया जाएगा और मुकाबले 3 सेट, प्रत्येक 15 अंक के होंगे। कुल 8 कोर्ट पर मैच खेले जाएंगे।
प्रवेश शुल्क सिंगल्स के लिए ₹1000 तथा डबल्स व मिक्स डबल्स के लिए ₹2000 रखा गया है। कोई भी प्रविष्टि फीस के बिना मान्य नहीं होगी। सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे 27 जून 2025 तक अपनी एंट्री सुनिश्चित करें।
प्रवेश शुल्क गूगल पे नंबर 70187-52930 या 75900-60555 पर जमा किया जा सकता है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोजन को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त है।
आरएस बाली ने सभी खेल प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर न केवल अपनी प्रतिभा को मंच दें बल्कि विकास पुरुष जीएस बाली की स्मृति को भी सम्मानित करें। यह टूर्नामेंट हिमाचल में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा।



