हिमाचल

हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाया मामले में राजनीति करने का आरोप

शिमला: साल 2023 के अगस्त महीने में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हाटी समुदाय को ST दर्जा देने को लेकर अधिसूचना जारी की इसके बाद गिरी पर इलाके के लोगों को प्रदेश सरकार की अधिसूचना का इंतजार था. लेकिन अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है. लंबे इंतजार के बाद पहली जनवरी 2024 को गिरी पार इलाके के लोगों को ST दर्जा देने के लिए सरकार ने मंजूरी दी. इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है. इस दौरान प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान गिरि पार इलाके प्रतिनिधियों से मुलाकात. इस दौरान उद्योग मंत्री ने भाजपा पर इस मामले में राजनीति करने का भी आरोप लगाया.

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा से ट्रांसगिरी पार के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के पक्ष में थी. उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार के दौरान उन्होंने खुद भी सदन में इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का था. लिहाजा प्रदेश सरकार को केंद्र का आदेशों को जस का तस लागू करना था. लेकिन केंद्र से आई अधिसूचना में त्रुटि के कारण प्रदेश सरकार हिमाचल में केंद्र की अधिसूचना को लागू नहीं कर पाए ऐसे में प्रदेश सरकार ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बाद जैसे ही केंद्र से स्पष्टीकरण आया तो प्रदेश सरकार ने बिना देरी के हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी. इस दौरान हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर निशाना भी साधा. हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर पूरे प्रकरण में राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को भी इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए.

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago