-
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि का संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित
-
वर्तमान में विधायकों को 2.10 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं, 2016 के बाद पहली बार बढ़ोतरी
Himachal MLA Salary Hike: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि से संबंधित संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया। विपक्ष ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के विधायकों को 55 हजार रुपये के बेसिक वेतन के साथ कुल 2.10 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं। इसमें कार्यालय भत्ता, विधानसभा क्षेत्र भत्ता, टेलीफोन भत्ता, डाटा ऑपरेटर भत्ता और प्रतिपूरक भत्ता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विधायकों के वेतन में 24 से 26 प्रतिशत तक की वृद्धि हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में विधायकों के वेतन में आखिरी बार मई 2016 में बढ़ोतरी की गई थी, जब बेसिक वेतन को 30 हजार से बढ़ाकर 55 हजार किया गया था। उससे पहले 2010 में यह 15 हजार रुपये था। हाल ही में लोकसभा सदस्यों के वेतन में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते हिमाचल विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर पकड़ चुका था।
वर्तमान में माननीयों के वेतन और भत्ते
-
मुख्यमंत्री – 2.65 लाख रुपये मासिक
-
विधानसभा अध्यक्ष – 2.55 लाख रुपये मासिक
-
कैबिनेट मंत्री – 2.55 लाख रुपये मासिक
-
विधायक का कुल वेतन व भत्ता – 2.10 लाख रुपये



