Categories: हिमाचल

सफेद हाथी बन चुका है हिमाचल भवन, फूंके जा रहे हैं करोड़ों रुपये!

<p>हिमाचल प्रदेश पर कर्ज़ का बोझ किस कदर है यह किसी से छिपा नहीं है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार फीजूल-खर्ची को लेकर ज्यादा सीरियस दिखाई नहीं देती। अब प्रदेश सरकार के पास हिमाचल भवन नाम के चंडीगढ़ और दिल्ली में दो इमारतें हैं। इनमें दोनों में करीब 90 कमरे हैं। कमाल की बात कि ये कमरे में हमेशा फुल भी रहते हैं। बावजूद इसके यह घाटे में हैं और 6 महीने पर सरकार इसके लिए 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करती है।</p>

<p>दरअसल, हिमाचल भवन की बदहाल की सबसे बड़ी वजह यहां राजनेताओं और उनके लोगों का जमघट है। ऊपर से एक दिन का किराया 60 रुपये से लेकर 900 रुपये हैं। इसमें भी बड़ा खेल यह है कि जो जितने बड़े ओहदे पर है उसे कम पैसे और फर्स्ट-क्लास का कमरा मिलता है। हैरानी यह है कि जो जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति है, उसे ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।</p>

<p>इन भवनों का इस्तेमाल देखा जाए तो प्रदेश के लिए सफेद हाथी की तरह हो रहा है। मसलन इसमें आर्थिक नुकसान के सिवा कुछ भी नहीं है। दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में सभी बड़े और छोटे नेताओं और उनके समर्थकों का डेरा लगा रहता है। हालांकि, यह चर्चा रही थी कि सरकार इस खस्ताहाल व्यवस्था से कमियों को हटाने के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। लेकिन, अभी तक ऐसा कोई भी कदम सरकार की ओर से उठाया नहीं गया है…। वैसे जरूरी है कि हिमाचल भवन जिन लोकेशन पर हैं, उनका लाभ उठाते हुए प्रदेश पर गिर रहे आर्थिक बोझ को कम किया जाए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

22 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

39 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

51 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

3 hours ago