Categories: हिमाचल

राम रहीम हिंसा: हिमाचल में थमा व्यापार, 5 हजार ट्रक खड़े

<p>यौन शोषण मामले में जहां पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के व्यापार मंडल प्रभावित हुए हैं तो वहीं हिमाचल में भी इसका अच्छा खासा असर देखने को मिला है। एक ओर जहां कई बसों के रूट बाधित हुए हैं, तो वहीं प्रदेश में करीब 5 हजार ट्रक जाम हो गए हैं। इसके कारण इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, खान-पान जैसी चीजों में हिमाचल में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली।</p>

<p>दरअसल, हरियाणा से सटे हिमाचल के बद्दी, नालागढ़ और बरोटीवाला में इंडस्ट्री पर इसका काफी असर हुआ है। नालागढ़ में लगभग चार हजार ट्रकों के पहिये बीते कल से थम हुए हैं।&nbsp; रोजाना यहां कच्चा माल लाने 1000 से 1500 ट्रक भी नहीं आ रहे हैं। इन सब व्यापारों को ठप होने का कारण केवल पंचकूला हिंसा ही बताया जा रहा है। बता दें कि नालागढ़ और बद्दी में धागा, दवा, कपड़ा, साबून, तेल समेत अन्य सामान की इंडस्ट्री है।</p>

<p>हालांकि, हिमाचल प्रदेश के बाकी इलाकों में बाहर से आने वाले सामान को लेकर कमी नहीं बताई जा रही है। शिमला के उपायुक्त का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो कल तक खाने-पीने की चीजों में कमी आ सकती है। इसके अलावा, ऊना के लिए ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। ऊना से एक ट्रेन की आवाजाही रद्द की गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

9 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

9 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

10 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

10 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

10 hours ago