Follow Us:

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 5 मई को शिमला सचिवालय में होगी

  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 मई 2025 को होगी

  • बैठक शिमला सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित की जाएगी

  • कार्यसूची बाद में सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी


Himachal Cabinet Meeting 2025: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की आगामी बैठक के आयोजन की  सूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक 5 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिखर सम्मेलन हाल, शिमला में आयोजित की जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक की विस्तृत कार्यसूची बाद में प्रेषित की जाएगी।

इस संबंध में संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) ने सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव, तथा संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी है। इसके अतिरिक्त आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, और अनुभाग अधिकारियों को भी सूचनार्थ भेजी गई है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय और विकासात्मक मुद्दों पर विचार होने की संभावना है।

हिमाचल कैबिनेट की यह बैठक कई दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें बजट घोषणाओं से संबंधित निर्णय, विकास परियोजनाओं की समीक्षा और विभिन्न सरकारी नीतियों पर विचार किया जा सकता है। सभी प्रशासनिक सचिवों को आवश्यक तैयारी और रिपोर्ट्स के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।