-
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 अप्रैल को राज्य सचिवालय शिमला में
-
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं पर लग सकती है मुहर
-
15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर संभावित बड़ी घोषणाओं पर भी होगी चर्चा
Himachal cabinet meeting: हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल बैठक 5 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य की नीतियों और बजट घोषणाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है, जिससे विभिन्न विभागों की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने का रास्ता साफ होगा। इसके अलावा, आगामी 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली महत्वपूर्ण घोषणाओं को लेकर भी मंत्रिमंडल मंथन करेगा।
सरकार की प्राथमिकता सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देना और प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा की संभावना है।



