Follow Us:

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली 

|

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले और दो अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा अधिसूचना जारी की गई।

तबादलों के अनुसार, धर्मशाला में एडीएम कांगड़ा के पद पर नियुक्त डॉ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, विशाल शर्मा, जो अभी तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें एसडीएम हरोली का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, मनोज कुमार का तबादला हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है। उन्हें महिला विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार को राज्य चयन आयोग का संयुक्त सचिव और कृष्ण कुमार शर्मा को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

इस बीच, दो अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। इनमें एसडीएम बाली चौकी पद पर नियुक्त आर्शियां शर्मा और एसडीएम राजगढ़ पद पर नियुक्त कुलवंत सिंह पोतान के आदेश शामिल हैं।