Follow Us:

हिमाचल के 10 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी


➤ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम, कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश संभव
➤ मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट का पूर्वानुमान



हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर मौसम फिर से करवट ले सकता हैमौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है

इसको देखते हुए अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया है। संबंधित प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के कारण होने वाली भूस्खलन, सड़कों के बंद होने, नालों के उफान पर आने और जलभराव जैसी आपदाओं से निपटा जा सके।

यात्रियों और पर्यटकों को भी सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें। खासकर रात के समय पहाड़ी और नदी-नालों के पास रहने से बचें।

मानसून के इस सक्रिय दौर में प्रदेश में पहले ही कई जगहों पर भारी जानमाल का नुकसान हो चुका है। 787 करोड़ से अधिक की संपत्ति नष्ट और 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब फिर से मौसम की चुनौती सामने खड़ी हो गई है

विभाग ने बताया कि मौजूदा सिस्टम के कारण हवा में नमी और पहाड़ी दबाव बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय वर्षा तंत्र सक्रिय हो चुका है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का यही सिलसिला जारी रह सकता है