<p>पदभार संभालने के बाद प्रदेश मुख्य सचिव बीके अग्रवाल एक्शन में आ गए है। मंगलवार को उन्होंने डीसी कांगड़ा संदीप शर्मा को बड़ा भंगाल में राशन पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने को कहा है। अग्रवाल ने कहा कि अचानक बर्फबारी होने से कांगड़ा वैली में कुछ लोग दिक्कत का सामना कर रहे हैं। उन्हें राशन पहुंचाने के लिए डीसी जल्द से जल्द हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें मदद दी जा सके।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक, अचानक हुई बर्फबारी से धौलाधार रेंज में कुछ भेड़ पालक कांगड़ा वैली में फंस गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे वहां से राशन की कमी होने के चलते कहीं पलायन कर गए हैं। यहां तक उनकी कुछ भेड़ें मर भी चुकी हैं औऱ एक भेड़ पालक की छोटा बड़ा भंगाल में मौत भी हो चुकी है। उन्हें ढूंढने के लिए टीमें भेजी गई थी, लेकिन वे अस्मर्थ रहीं। इसके लिए डीसी कांगड़ा हेलिकॉप्टर का बंदोबस्त करें ताकि उन्हें राशन पहुंचाया जा सके।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…