हिमाचल

शिक्षा बोर्ड में चल रही स्टाफ की भारी कमी, कड़े कदम उठाने को मजबूर कर्मचारी यूनियन

मृत्युंजय पुरी। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बोर्ड प्रशासन पर कई सवाल उठाए हैं। मांगें पूरी न होने पर यूनियन ने बोर्ड अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। यूनियन के अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने कहा कि बोर्ड में स्टाफ की कमी चल रही है। बार बार कहने पर भी बोर्ड प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। बोर्ड मुख्यालय में ही सौ कर्मियों की तुरंत भर्ती होनी चाहिए। सीनियर असिस्टैंट के मंजूर 159 पदों में से 121 खाली चल रहे हैं।

इसी तरह क्लर्क और जेओए आईटी को मिलाकर कुल 130 पद खाली हैं। पिछले तीन साल में एक सौ अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हुए हैं, लेकिन भर्ती न के बराबर हुई है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर तीन बार डिमांड दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मौजूदा समय में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी लंच टाइम में अपनी मांगों पर एक से डेढ़ बजे के बीच चर्चा करते हैं, ताकि काम पर असर पड़े। उधर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन का नंबर बंद आने से संपर्क नहीं हो पाया।

28 सीनियर असिस्टैंट बनने हैं

यूनियन के मुताबिक, बोर्ड में 28 सीनियर असिस्टैंट बनने हैं। इनमें चार लोग पात्र घोषित हैं। इन चार कर्मियों की प्रोमोशन दिसंबर 2021 में हो जानी चाहिए थी, लेकिन शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। यही नहीं, दो सीनियर असिस्टैंट सेक्रेटरी बनने हैं, लेकिन वे भी नहीं बनाए गए। साल 2019 में इन्हीं अध्यक्ष के कार्यकाल में दो सीनियर असिस्टैंट को सेके्रटरी बनाया गया था। यूनियन का सवाल है कि आखिर यह डबल स्टैंडर्ड क्यों? बोर्ड ने उनकी मांगें पूरी न की तो वे कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago