Follow Us:

एचआरटीसी में ग्रीन हाइड्रोजन बसों की तैयारी और 297 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य


➤ मार्च 2026 तक 297 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी
➤ ग्रीन हाइड्रोजन बसों की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए
➤ ठियोग में एचआरटीसी वर्कशॉप और ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी



Green Transport: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बड़ा ऐलान किया कि मार्च 2026 तक 297 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके अलावा 30 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी को ग्रीन हाइड्रोजन बसों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देते हुए रीयल टाइम बस निगरानी प्रणाली, एकल बस पास सिस्टम और मुख्यालय में ई-ऑफिस शुरू करने की बात कही। उन्होंने जिला शिमला के ठियोग में एचआरटीसी वर्कशॉप स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बैठक में अहम सुझाव रखे और कर्मचारियों की भूमिका को सराहा।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नज़ीम, प्रधान सचिव देवेश कुमार, एचआरटीसी एमडी डॉ. निपुण जिंदल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।