<p>गुड़िया हत्याकांड से जुड़े सूरज की जेल में हत्या के मामले में आरोपी पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी, पूर्व IG जैदी और DSP मनोज पर सरकार मेहरबान है। सरकार ने तत्कालीन पूर्व एसपी नेगी, पूर्व IG जैदी और DSP मनोज का बहाल करने का फैसला लिया है। इसका एक नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। ये आरोपी पहले कई दफा कोर्ट में ज़मानत याचिका लगा चुके हैं लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका पर काफी समय बाद फैसला लिया और उन्हें जमानत दे दी।</p>
<p>याद रहे कि गुड़िया हत्याकांड से जुड़े सूरज की जेल में हत्या के मामले में पूर्व IG जैदी, पूर्व एसपी नेगी सहित कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि जेल में सूरज की हत्या इन लोगों के आदेशों पर की गई है। इसके बाद कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया। कई दफा सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत जारी रखी। यहां तक ज़मानत याचिका भी कई दफा खारिज की गई। लेकिन कोर्ट की ज़मानत के बाद अब सरकार ने उन्हें बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी किया है।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…