हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। इस बार सरकार ने 36 IAS अधिकारियों को तबादले किये हैं। इनमें से कुछ ऑफिसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है, जबकि कईयों को एक जगह से दूसरी जगह भेज दिया गया है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है।

मंडी जिला के डिप्टी कमिश्नर मदन चौहान को खाद्य आपूर्ति विभाग में डायरेक्टर लगाया गया है। उनकी जगह रुग्देव मिलिंद ठाकुर जिला के नए डीसी होंगे।

शिमला में उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर को शहरी विकास विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अब शिमला जिला की जिम्मेदारी अमित कश्यप को दी गई है।

सोलन जिला के डीसी राकेश कंवर को पंचायती राज विभाग में डायरेक्टर लगाया गया है। ललित जैन अब डीसी सोलन होंगे।

सिरमौर जिला के डीसी बलबीर बडालिया को परिवहन महकमे में डायरेक्टर बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह पर ललित जैन सिरमौर के नए डीसी होंगे।

हमीरपुर के डीसी संदीप कदम का भी तबादला हो गया है। उन्हें आईटी विभाग में डायरेक्टर लगाया गया है। राकेश कुमार प्रजापति अब हमीरपुर के उपायुक्त होंगे।

कांगड़ा के उपायुक्त सीपी वर्मा भी बदल दिए गए हैं। उन्हें वन विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। संदीप कुमार कांगड़ा जिला के नए डीसी होंगे।

बिलासपुर जिला के डीसी रुग्देव मिलिंद ठाकुर मंडी भेज दिए गए हैं। उनकी जगह विवेक भाटिया बिलासपुर के नए उपायुक्त होंगे।

चंबा के डिप्टी कमिश्नर सुदेश मोख्टा का तबादला पर्यटन विभाग में बतौर निदेशक किया गया है। हरिकेश मीणा को चंबा जिला की जिम्मेदारी दी गई है।

लाहौल के डीसी देवा सिंह नेगी को शिमला में सेटलमेंट ऑफिसर लगाया गया है। लाहौल स्पिति में अब अश्विनी कुमार चौधरी उपायुक्त होंगे।

किन्नौर जिला के डीसी एनके लट्ठ को भी हटा दिया गया है। उन्हें एससी और ओबीसी विभाग में डायरेक्टर लगाया गया है। गोपाल चंद को किन्नौर का नया उपायुक्त बनाया गया है।

इससे पहले भी 17 विभागों में फेरबदल किया गया था। इसके अलावा मुख्य सचिव ने बायोमिट्रीक मशीन से हाजिरी लगाने के भी निर्देश दिए थे।

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…