Categories: हिमाचल

कांगड़ा: फतेहपुर ने 2 महीने में खोया चौथा जवान, दीपक कालिया पंचतत्व में विलीन

<p>कांगड़ा का फतेहपुर पिछले दो माह में चार वीर सैनिकों को खो चुका है। एक के बाद एक सैनिक शहीद हो रहे हैं। सोमवार को एक अन्य सैनिक की मौत हो गई थी। सैनिक की मौत से समूचा फतेहपुर क्षेत्र गमगीन है औऱ समस्त फतेहपुर में शोक की लहर है। जानकारी अनुसार स्थाना का 38 वर्षीय दीपक कालिया सेना बिंग के 19 पंजाब में कार्यरत था। सोमवार को पंजाब प्रांत के पठानकोट में सुबह ड्यूटी के दौरान उसे अचानक दर्द उठा जिसे तुरन्त आर्मी अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>मृतक सैनिक दीपक कालिया का शव जैसे ही मंगलवार को तिरंगे में लिपटा हुआ स्थाना में पहुंचा तो हर तरफ चीखो पुकार गूंज उठी। शहीद सैनिक की माता राज कुमारी और पत्नी सीमा देवी सहित परिजन तथा गांववासी फूट-फूट कर रो पड़े। हर किसी की आंख नम हो गई। सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ स्थाना के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पठानकोट और धर्मशाला की आर्मी टुकड़ी ने शहीद सैनिक दीपक कालिया को जेसीओ धर्मवीर के नेतृत्व में 16 तोपों की सलामी दी गई।</p>

<p>चचेरे भाई अनिल कुमार ने शहीद सैनिक की चिता को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान मौत के दो दिन पहले शनिवार सुबह परिवार वालों से मिलने आया था जोकि शाम को वापिस ड्यूटी के लिए चला गया था। किसे क्या पता था कि वो उसकी परिवार के साथ आखिरी मुलाकात थी। मृतक जवान अपने पीछे माता राज कुमारी, पत्नी सीमा देवी और दो नन्हे बच्चे दिव्यांश और गुगु छोड़ गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago