Categories: हिमाचल

हिमाचल में SJVN का बढ़ा कारोबार, आउटसोर्सिंग से घट रहा रोजगार

सतलुज जल विद्युत निगम अपनी स्थापना के 33 साल पूरे कर चुका है। 1988 में एक प्रोजेक्ट से शुरू हुई SJVN के पास आज भारत , नेपाल और भूटान में 32 जल विद्युत परियोजनाएं हैं। 3000 करोड़ से कंपनी ने शुरू किया प्रोजेक्ट बनाने का सफ़र अब 35000 करोड़ के प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है। 1500 मेगावाट से शुरू हुआ सफ़र 11000 मेगावाट हो चुका है। जिसको 2040 तक 25000 मेगावाट की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा गया है। ये जानकारी एसजेवीएन के एमडी नंद लाल ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि जब कंपनी शुरू हुई तब 2500 कर्मी इसमें काम करते थे। आज घटकर 1500 कर्मी रह गए हैं। रोज़गार घटने के कारण आउटसोर्सिंग पर भर्ती को बताया गया। बावजूद इसके कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1633.04 करोड़ रहा है। कंपनी का शेयर 3.96 रुपए से बढ़कर 4.16 रुपए प्रति शेयर हो गया। विद्युत परियोजनाओं के अलावा एसजेवीएन अब सोलर , विंड, थर्मल प्लांट भी लगा रहा है। हिमाचल में एसजेवीएन का 5000 करोड़ का निवेश किया गया है। अगले 5 सालों में 23 हज़ार करोड़ का निवेश विद्युत परियोजनाओं पर करेगी।

एसजेवीएन बिना स्थानीय लोगों की सहमति से ही प्रोजेक्ट बनाएगा। सिर्फ हाइड्रो प्रोजेक्ट की वजह से ही भूस्खलन नहीं हो है, जहां प्रोजेक्ट नहीं भी है वहां भी भूस्खलन आ रहे हैं। स्पीति व किंन्नौर में भी लोगों की सहमति के बिना प्रोजेक्ट नहीं बनाएं जाएंगे। बाहर से संस्थाओं को प्रोजेक्ट में व्यवधान डालने के लिए फंडिंग होती है, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट बनाने में देरी होती है। ग्लोबल इन्वेस्टरमीट में एसजेवीएन को 6 प्रॉजेक्ट मिले हैं जिनमें से 3 पर काम हो चुका है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago