क्राइम/हादसा

मंडी: पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा 6 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी

इंश्योरेंस पॉलिसी में अधिक बोनस का लालच देकर जोगिंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति से 6 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को जोगिंदरनगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान राजेश ओझा निवासी सुदर्शन पार्क मोती बाजार दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चड़ोझ निवासी शेर सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि शिमला में इंश्योरेंस पॉलिसी करवाने के बाद ज्यादा बोनस का लालच देकर उनसे 6 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मार्च में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी और आरोपी राजेश ओझा को गिरफ्तार किया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर विशेष टीम गठित की थी। एसआईटी के प्रमुख एएसआई पवन की टीम में प्रमुख आरक्षी निर्मल पटियाल, मनवीर शामिल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार मंडी लाया गया जहां से उसे अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago