➤ 7 सितंबर तक हिमाचल के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
➤ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश
➤ सेब सीजन का 70% माल पहुंचा मंडियों तक, बाकी मौसम खुलते ही जाएगा
हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम का असर शिक्षा से लेकर कृषि तक हर क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सभी संस्थानों को ऑनलाइन क्लासेस कराने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही राज्य स्तर और जिला स्तर पर होने वाले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट को भी स्थगित कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और बार-बार सामने आ रही आपदा की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा जारी रखने को कहा है।

इसके अलावा, उन्होंने सेब सीजन पर भी जानकारी दी। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अब तक 70 फीसदी सेब सुरक्षित रूप से मंडियों तक पहुंच चुका है, जबकि 30 फीसदी सेब बारिश और बंद सड़कों के कारण रुक गया है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलते ही इस शेष उत्पादन को भी मंडियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
PWD मंत्री के साथ बैठक में सड़कों को खोलने और यातायात बहाली पर गहन चर्चा हुई है। सरकार का प्रयास है कि किसानों और बागवानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और उनका माल समय पर बाजार तक पहुंचे।
भारी बारिश के कारण हिमाचल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल




