Follow Us:

अब इतने दिन मौसम रहेगा साफ, नहीं बारिश के आसार!

निचले हिमाचल में रातें शिमला से ज्यादा ठंडी
अगले 6 दिन मौसम रहेगा साफ और सुहावना
पोस्ट मानसून में 189% ज्यादा बारिश दर्ज


हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। पहाड़ों की खुशनुमा हवा अब मैदानी इलाकों तक ठंडक की दस्तक देने लगी है। दिन में सूरज की तपिश के बावजूद रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे ऊना, सोलन, सुंदरनगर और पालमपुर की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई हैं।

शिमला में बीती रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राज्य के सबसे गर्म माने जाने वाले ऊना का पारा 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं कुल्लू के भुंतर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, सोलन में 9.5 डिग्री, मनाली में 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
लाहौल स्पीति के केलांग में सर्दी ने अभी से तीखे तेवर दिखा दिए हैं। यहां -0.1 डिग्री तक तापमान लुढ़का।

मौसम रहेगा साथ
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिन तक आसमान साफ रहेगा। बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। सुहावने मौसम ने पर्यटकों की आमद भी बढ़ा दी है और पहाड़ी शहरों में रौनक लौट आई है।

पोस्ट मानसून में रिकॉर्ड बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि इस साल पोस्ट मानसून सीजन में 189 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर 1 से 26 अक्टूबर के बीच जहां 23.8 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 68.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
वर्तमान में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।v