➤ जोगिंदरनगर के रमेश चंद बने लेफ्टिनेंट कर्नल
➤ अरुणाचल के राजभवन में पदोन्नति समारोह सम्पन्न
➤ हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन
जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़याडा के छोटे से गांव खलेही के लाल रमेश चंद ने लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ग्राम पंचायत भड़याडा के छोटे से गांव खलेही निवासी रमेश चंद ने सेना में अनुकरणीय सेवा के बल पर लेफ्टिनेंट कर्नल के प्रतिष्ठित पद तक अपनी यात्रा पूरी की है। उनकी पदोन्नति समारोह 1 जुलाई 2025 को राजभवन ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) द्वारा सम्पन्न हुआ।
रमेश चंद ने 1994 में असम राइफल्स में बतौर क्लर्क अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें सेना में उच्च जिम्मेदारियों तक पहुंचाया। वर्तमान में वे राज्यपाल के एडीसी (Aide-De-Camp) के पद पर कार्यरत हैं। इस समारोह में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे हिमाचल के लिए प्रेरणादायक है। रमेश चंद ने साबित किया कि लगन, संघर्ष और कर्मनिष्ठा से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने भी इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया। रमेश चंद के इस पदोन्नति से न केवल उनके गांव बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।



