Follow Us:

पांवटा साहिब में हिंदू संगठन का प्रदर्शन, गोहत्या और अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग

  • हिंदू जागरण मंच का वन विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

  • यमुना किनारे बरामद अवैध लकड़ी और गोहत्या के मामलों पर आक्रोश

  • तीन दिन में ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी


    Hindu Organization Demonstration: हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में गोहत्या और अवैध लकड़ी कटान के बढ़ते मामलों को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हाल ही में यमुना नदी के किनारे कुछ घुमंतू गुर्जर समुदाय के लोग और अवैध रूप से कटाई गई खैर की लकड़ियां बरामद की गई थीं। हिंदू संगठन का कहना है कि वन विभाग इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रदर्शन के दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) को ज्ञापन सौंपा और तीन दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे धरने पर बैठेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।

मीडिया से बातचीत में संगठन के सदस्यों ने कहा कि पांवटा साहिब में गोहत्या के बढ़ते मामलों से हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए

अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है