Follow Us:

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल की कार्यकारिणी घोषित

  • हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल की एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी घोषित

  • राजेश कुमार को चेयरमैन और निशिकांत शर्मा को स्टेट नोडल ऑफिसर बनाया गया

  • स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम


शिमला, पराक्रम चंद। हिमाचल प्रदेश में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार को राज्य चेयरमैन और निशिकांत शर्मा को स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां 29 मार्च 2025 को आयोजित राष्ट्रीय परिषद् व कार्यकारिणी की सालाना बैठक में राज्य इकाईयों के पुनर्गठन के निर्णय के तहत की गईं।

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. अतुल ने जानकारी दी कि स्काउटिंग को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दो संगठनों—भारत स्काउट एंड गाइड्स तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स—के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की स्थापना 1928 में पंडित मदन मोहन मालवीय के मार्गदर्शन में पंडित श्रीराम बाजपेयी के नेतृत्व में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्यों में पंडित हृदयनाथ कुंजरू, जस्टिस विवियन बोस, एनी बेसेन्ट जैसे नामी लोग शामिल रहे।

नई कमेटी में धनेंद्र स्वामी को राज्य संगठन आयुक्त (SOC), सुरेश साख्यान को राज्य सचिव, श्रीमती अनीता शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रशांत गुप्ता व पंकज ठाकुर को संयुक्त राज्य संगठन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त चेयरमैन राजेश कुमार और नोडल अधिकारी निशिकांत शर्मा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए स्काउटिंग-गाइडिंग के जरिये योगदान देना है। युवाओं को समुदाय सेवा, साहसिक गतिविधियाँ, पर्यावरण संरक्षण, योग, सर्वधर्म ध्यान, नेतृत्व विकास, देशभक्ति, अनुशासन जैसे मूल्यों से जोड़ने के लिए संगठन लगातार कार्य करेगा।