Follow Us:

मेहनत रंग लाई, बाली ने टूरिज्म में जान फूंकी, सीएम ने पीठ थपथपाई

  • HPTDC पहली बार मुनाफे में, सीएम सुक्खू ने आरएस बाली की मेहनत को सराहा

  • परवाणू होटल को आउटसोर्सिंग पर देने और एडीबी प्रोजेक्ट्स को तेज़ करने पर चर्चा

  • कर्मचारी कम्यूटेशन, रिटायरमेंट एज और राष्ट्रपति दौरे पर भी सीएम ने दी जानकारी


Himachal Tourism Profit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने कोविड के बाद पहली बार लाभ अर्जित किया है, जिसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए आरएस बाली की मेहनत को सराहा। पर्यटन के लिए लिए गए  ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि एक ओर निर्णय सराहनीय है। जिसमें  होटलों के लिए   खरीद अब ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। टूरिज्म बोर्ड की बैठक में एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) प्रोजेक्ट्स को गति देने का निर्णय हुआ, साथ ही परवाणू में बंद होटल को आउटसोर्सिंग पर देने की संभावना पर भी विचार हुआ।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि निगम का मुनाफा 78 करोड़ से बढ़कर 109 करोड़ तक पहुँच चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिमला, कुल्लू और कांगड़ा एयरपोर्ट्स के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई, जिससे राज्य के पर्यटन को नई गति मिलेगी। बाबा बालकनाथ और नगर गैस स्थल जैसे एडीबी प्रोजेक्ट्स पर काम प्रारंभ हो चुका है।

सरकारी कर्मचारियों की कम्यूटेशन (पेंशन अग्रिम राशि) के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि कैबिनेट की सब-कमेटी की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा, लेकिन जो कर्मचारी अभी रिटायर हो रहे हैं, उनकी कम्यूटेशन नहीं काटी जाएगी। साथ ही, रिटायरमेंट एज बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार हो रहा है, लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय शोक के समय डांस कर रहे थे, जबकि कांग्रेस की विचारधारा ने देश के लिए अनेक बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को मीडिया अटेंशन की लत लग चुकी है, जिससे वे अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं।

इको-टूरिज्म शुल्क के मामले पर सीएम ने कहा कि किसी भी हिमाचली नागरिक पर कोई शुल्क नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते कुछ शर्तें जरूरी हैं, खासकर आयोजनों में होने वाले प्रदूषण को देखते हुए।

अंत में मुख्यमंत्री ने 5 मई को राष्ट्रपति के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए राज्य को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बने रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर फैसले में साथ खड़ी है, और राहुल गांधी ने खुद प्रधानमंत्री का समर्थन किया है