-
दिल्ली गेट पर एचआरटीसी बस चालक और निजी बस ऑपरेटर के बीच झगड़ा
-
बस की तय समयसारिणी को लेकर हुआ विवाद, बात हाथापाई तक पहुंची
-
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया
सिरमौर, देवेंद्र वर्मा: शुक्रवार दोपहर दिल्ली गेट पर बस टाइमिंग को लेकर एचआरटीसी चालक और निजी बस ऑपरेटर के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एचआरटीसी की बस अपने निर्धारित समय के बाद दिल्ली गेट पहुंची। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस ऑपरेटर ने देरी पर आपत्ति जताई, जिस पर एचआरटीसी का चालक अचानक आक्रामक हो गया और सीट से उतरकर निजी बस ऑपरेटर पर टूट पड़ा।
देखते ही देखते दोनों के बीच गुत्थमगुत्थी शुरू हो गई और दोनों ज़मीन पर गिर पड़े। पास खड़े स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और झगड़े को आगे बढ़ने से रोका।
मामले की जानकारी संबंधित परिवहन विभाग और पुलिस को दे दी गई है। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि बस ऑपरेटरों के बीच समन्वय बनाने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।



