Categories: हिमाचल

गुड़िया मामला: रिमांड के बाद CBI ने कोर्ट में पेश किए सभी 8 पुलिसकर्मी, फैसला कुछ देर में…

गुड़िया मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी सूरज की संदिग्ध मौत मामले में CBI द्वारा पकड़े गए आठों पुलिस कर्मी आज जिला अदालत में पेश किये गए। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में दलिलें सुनने के बाद फैसले को होल्ड कर लिया है। सीजेएम रंजीत सिंह द्वारा कुछ देर में फैसला सुनाया जाएगा।

इससे पहले सीबीआई के वकील ने मांग उठाई की पुलिस अधिकारियों से अभी और पूछताछ  करनी है, इसके लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। क्योंकि इनसे कुछ रिकवरी करना अभी बाकी है।  सीबीआई के वकील ने कहा कि सूरज को राजू ने नहीं बल्कि पुलिस वालों ने मारा है। उस वक़्त ये आठ पुलिस अधिकारी आसपास थे।

उधर, बचाव पक्ष के वकीलो ने पुलिस अधिकारियों के पक्ष में दलील दी कि विशेष परिस्थितियों में ही पुलिस रिमांड बढ़ाया जा सकता है। सीबीआई वेवजह मेंटली टॉर्चर कर रही है। सात दिन का समय हिरासत में रखा गया जो कि काफी था। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को इतने दिन तक रिमांड नहीं मिलना चाहिए। इससे पहले गिरफ्तार आठों पुलिस अधिकारियों को बीते रविवार की रात बालूगंज थाने में रखा गया जहां से आज जिला अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि 29 अगस्त को सीबीआई ने कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर के बाद पुलिस हिरासत में सूरज की हत्या मामले में आईजी जैदी समेत आठ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था और मैजिस्ट्रेट ने आठों को सप्ताह भर के लिए हिरासत में भेज दिया था। उसके दूसरे दिन सभी को दिल्ली ले जाया गया जहां इनसे गहन पूछताछ की गई। यही नहीं, इसके अलावा एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी, एएसपी भजन देव नेगी ,डीएसपी रतन नेगी सहित तीन अन्य को भी पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली तलब किया था।

ये पढ़ें- गुड़िया मामले में कोर्ट का फैसला, IG समेत सभी 8 पुलिसकर्मी तीन दिन के अतिरिक्त रिमांड पर

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

12 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

12 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

12 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

12 hours ago