Categories: हिमाचल

शिमलाः हाथरस मामले में दलित समुदाय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया

राजधानी शिमला में भी दलित समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर मौन प्रदर्शन किया और हाथरस मामले की केंद्र सरकार से सीबीआई जांच करने की मांग साथ ही आधी रात को युवती के दाह संस्कार पर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं दलित नेता रवि कुमार ने कहा कि उतर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए गैंगरेप और निर्मम हत्या को लेकर हिमाचल में भी लोगों में गुस्सा है। अगर समय रहते उसका उपचार दिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन सबूत मिटाने के लिए रात को ही बिना परिजनों को बताएं दाह संस्कार किया गया। जबकि हिंदू समाज में रात को दाहसंस्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से जिला प्रशसन और पुलिस के अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है।

दलित नेता ने कहा कि कंगना के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने सुरक्षा दी और उनके लिए लोग सड़कों पर उतर कर नारेबाजी करते रहे, लेकिन हाथरस में एक बेटी के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी कोई आवाज तक नहीं उठा रहा। इस मामले की जांच के लिए उतर प्रदेश सरकार की ओर से एसआईटी का गठन किया गया, जिससे न तो परिजन और न ही लोग संतुष्ट है। इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए और दोषियों को सीधे फांसी पर लटकाया जाए।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

55 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago