Follow Us:

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया खेलेगी 3 वनडे और 5 टी20 मैच, जानें पूरा शैडयूल

➤ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 मुकाबलों का रोमांचक क्रिकेट दौरा घोषित
➤ वनडे और टी20 दोनों सीरीज का पूरा शेड्यूल और भारतीय समय जारी
➤ दोनों टीमों की स्क्वाड लिस्ट आई सामने, फैंस में उत्साह


भारतीय क्रिकेट टीम का बहुप्रतीक्षित ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 तय हो गया है। इस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 8 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे — 3 वनडे मैच और 5 टी20 मुकाबले। बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों सीरीज का पूरा शेड्यूल, शहरों के नाम, और भारत समयानुसार मैच टाइमिंग जारी कर दिए हैं।

वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ से होगी और अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा से होगी और समापन 8 नवंबर को ब्रिसबेन में होगा।


वनडे सीरीज शेड्यूल 2025:

  • पहला वनडे – 19 अक्टूबर, पर्थ – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे (टॉस 8:30 बजे)

  • दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर, एडिलेड – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे (टॉस 8:30 बजे)

  • तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर, सिडनी – भारत समयानुसार सुबह 9 बजे (टॉस 8:30 बजे)

टी20 सीरीज शेड्यूल 2025:

  • पहला टी20 – 29 अक्टूबर, कैनबरा – दोपहर 1:45 बजे (टॉस 1:30 बजे)

  • दूसरा टी20 – 31 अक्टूबर, मेलबर्न – दोपहर 1:45 बजे (टॉस 1:30 बजे)

  • तीसरा टी20 – 2 नवंबर, होबार्ट – दोपहर 1:45 बजे (टॉस 1:30 बजे)

  • चौथा टी20 – 6 नवंबर, क्वींसलैंड – दोपहर 1:45 बजे (टॉस 1:30 बजे)

  • पांचवां टी20 – 8 नवंबर, ब्रिसबेन – दोपहर 1:45 बजे (टॉस 1:30 बजे)


टीम इंडिया वनडे स्क्वाड 2025:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड:
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।


टीम इंडिया टी20 स्क्वाड 2025:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वाड (पहले 2 मैच):
मिच मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज दोनों टीमों की वर्ल्ड कप तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अवसर होगा दोनों फॉर्मेट में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर धमाका करते देखने का।