हिमाचल

गारंटी को लेकर भाजपा पर मंत्री जगत सिंह नेगी का पलटवार

5 साल में सभी गारंटी पूरी करेगी सरकार: जगत सिंह नेगी

भाजपा ने 5 साल खजाने को लूटने का किया काम: जगत सिंह नेगी

भाजपा कार्यकाल में विकास कार्य रहे ठप्प: जगत सिंह नेगी

आपदा में केंद्र से नहीं मिली अपेक्षित मदद: जगत सिंह नेगी

633 करोड़ की राहत राशि ऊंट के मूंह में जीरे समान: जगत सिंह नेगी

शिमला: भाजपा कांग्रेस की 10 गारंटी को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है और कांग्रेस पर एक भी गारंटी पूरी न करने के आरोप भाजपा बार-बार लगा रही है जिसके जवाब में बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से अपनी सभी गारंटी पूरी कर रही है ।1 साल के जश्न पर मुख्यमंत्री ने जनवरी महीने से लाहौल स्पीति की महिलाओं को 1500 मासिक पेंशन देने का ऐलान कर दिया है जबकि दूध की कीमतें भी छः रुपए बढ़ा दी हैं आपदा की वजह से गारंटी पूरी करने में थोड़ी देरी हुई है लेकिन सरकार 5 साल में सभी गारंटरयां पूरी करेगी।

जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार ने 5 साल हिमाचल प्रदेश को कर्ज के बोझ में डुबोया और विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प रहे। भाजपा ने हिमाचल के खजाने को लूटने का काम किया है।कर्मचारियों की देनदारियां अलग से है जिन्हें भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नहीं दिया।

वहीं जगत सिंह नेगी ने केंद्र की तरफ से जारी 633 करोड़ की आपदा राहत राशि को ऊंट के मूंह में जीरा करार देते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने 10 हजार करोड़ रूपए की राहत राशि की मांग की है लेकिन केंद्र ने केवल 633 करोड़ की राशि जारी की जो काफ़ी कम है। एक साल के जश्न कार्यक्रम के दौरान भी यह मुद्दा काफ़ी उछला था जिसके चलते केंद्र ने कल ये पैसे जारी किए हैं।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago