हिमाचल

जयराम कैबिनेट की बैठक कल, स्कूल खोलने और शीतकालीन सत्र पर होगा फैसला!

कल यानी सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। उपचुनावों में मिली हार के बाद ये पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें कई अहम फ़ैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र की तारीखों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। बता दें कि दिसंबर महीने में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाता है। पिछली मर्तबा धर्मशाला में होने वाला शीतकालीन सत्र कोरोना की भेंट चढ़ गया था।

इसके अलावा स्कूलों को खोलने को लेकर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। क्योंकि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच क्यास लगाए जा रहे हैं सरकार कैबिनेट बैठक में कोरोना बंदिशें लगाने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद इस बात के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में यदि बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बंदिशें लगानी पड़ी तो लगाई जाएंगी। बीते 24 घंटो के दौरान भी 6 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

वहीं, कैबिनेट में इसके अलावा कई लोकलुभावन निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago