नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ 1 साल में ही बड़ा जन आक्रोश पैदा हो गया है। कर्मचारियों को OPS के नाम पर सरकार ने ठगा. जिसके चलते हज़ारों बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ़ बीते कल ही हल्ला बोला। सरकार ने एक साल में ही 13 हज़ार करोड़ रूपए का कर्ज ले लिया है लेकिन विकास कार्य फिर भी ठप्प है। भर्तियां एक साल में एक भी नहीं हुईं हैं। युवा रोज़गार की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है लेकिन कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है।विद्युत बोर्ड कर्मचारी वेतन और पेंशन न मिलने के कारण आज सड़कों पर आ गए हैं। कांग्रेस कर्ज के लिए भाजपा को कोसती थी लेकिन आज उन्होंने कर्ज लेना की सारी हदें लांघ दी है।दो नए मंत्रियों को अन्य मंत्रियों से छीन कर विभाग दिए गए हैं जिससे तीन मंत्रियों की कार्य क्षमता पर सवाल खड़े हो रहें हैं। हिमाचल से भ्रष्टाचार के कारण उद्याेग शिफ्ट हों रहें हैं।दुबई में उद्योगपतियों से मिलने के नाम पर मुख्यमंत्री शादियों मे शामिल हो रहें हैं तथ्य लोगों से छुपाए जा रहे हैं।
वहीं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल शिमला में निर्माण कार्य को लेकर आए सर्वोच्च न्यायलय के फैसले से शिमला वासियों को बड़ी राहत मिली है जिसका श्रेय लेने का कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है। जबकि भाजपा सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर की थीं जिसका अब निर्णय आया है। वहीं जयराम ठाकुर ने हाई कोर्ट के सीपीएस को लेकर आएं आदेशों को लेकर कहा कि हाई कोर्ट के आदेश स्पष्ट नही है मामले को लटकाने का प्रयास प्रतीत हो रहा है जबिक सुप्रीम कोर्ट के सीपीएस को लेकर स्पष्ट आदेश हैं कि सीपीएस को पद पर बने रहना असंवैधानिक है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…