Categories: हिमाचल

मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद मनाली के लिए रवाना हुई कंगना, कहा- भारी मन से छोड़ रही हूं मुंबई

<p>बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जारी तनाव में कंगना आज मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुई हैं। मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद कंगना सोमवार को अपनी बहन रंगोली के साथ मनाली वापस लौट आई हैं। मुंबई से जाते हुए कंगना ने एक बार फिर से उद्धव सरकार पर हमला बोला है।</p>

<p>कंगना ने दोबारा मुंबई को पीओके बताते हुए कहा, &ldquo;भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आंतकित किया गया और और मेरे काम की जगह, मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमला किया गया, मुझे गालियां दी गई, मेरे चारों तरफ सुरक्षा थी। कहना पड़ेगा पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।&rdquo;</p>

<p>वहीं, चंडीगढ़ में उतरते ही कंगना ने एक और ट्वीट किया। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा &quot;चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, सिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाल&quot;।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा मुंबई न आने की धमकी मिलने के बाद कंगना ने मुंबई जाने का फैसला किया था। कंगना 9 सितंबर को मनाली से मुंबई पहुंची थी।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

36 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

58 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago