<p>कांगड़ा में कोरोना वायरस से हुई मौत के बाद ऊना जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि कोरोना वायरस पीड़ित शख्स ने अम्ब के रेस्टोरेंट में खाना खाया था। अमेरिका से दिल्ली हवाई जहाज में पहुंचने के बाद उक्त शख्स ने टैक्सी से मैक्लोडगंज तक का सफर किया था। इस दौरान ऊना के अम्ब में रुककर मैंगो रेस्टोरेंट में उक्त शख्स ने दोपहर का भोजन किया था। 21 मार्च को बाद दोपहर उसने यहां खाना खाया था। इस बात की पुष्टि पूरी तरह हो चुकी है।</p>
<p>मंगलवार को सूचना मिलने के बाद एसडीएम तारूल एस रवीश ने रेस्टोरेंट मालिक से उस दिन की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई और अपने दलबल के साथ फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया कि वह व्यक्ति अपने ग्रुप के साथ रेस्टोरेंट में आया था और उसने वहां पर खाना खाया था। इसकी पुष्टि होने के साथ ही प्रशासन ने इस रेस्टोरेंट के मालिक, उसके परिवार और इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वांरटाईन में ले लिया है। उन्हें बीएमओ की देखरेख में छोड़ दिया गया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…