Categories: हिमाचल

कांगड़ा: स्वतंत्रता सेनानी रतन चंद का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

<p>1916 में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चड़ी में जन्में स्वतंत्रता सेनानी रतन चंद उर्फ माधो राम का शुक्रवार को बीमीरी के चलते निधन हो गया है। 104 साल के रतन चंद का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान सरकार और प्रशासन की ओर से आला अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रतन चंद अप्रैल 2016 में शतकवीर बने थे । उन्हें बतौर शतकवीर विधानसभा और लोकसभा के चुनावों के मतदाता होने का भी गौरव हासिल था।</p>

<p>कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, शाहपुर के एसडीएम जगन सिंह ठाकुर समेत डीएसपी सुनील राणा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान भारतीय सेना की 16वीं पंजाब बटालियन की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी की दिवंग्त आत्मा को सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पुलिस की ओर से उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। रतन चंद के इकलौते बेटे अमरीक सिंह के अस्वस्थ होने के चलते उनके पोते साहिल ठाकुर ने अपने दिवंग्त दादा स्वतंत्रता सेनानी रतन चंद उर्फ माधो राम को मुखाग्नि देकर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया।</p>

<p>रतन चंद वो शख्सियत थीं जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज में एक वीर सैनिक के तौर पर अपनी सेवाएं देकर स्वतंत्रता सेनानी का तमगा हासिल किया था। इतना ही नहीं रतन चंद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रंगून की जेल में कैदी बनकर भी रहे थे। जिन्हें कुछ अरसा एक दूसरे के साथ खान-पान और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिला था।</p>

<p>नेताजी के बेहद करीबी होने के चलते उनके दिल में भी देश के स्वराज के लिए ठीक उसी तरह तड़प थी जिस कदर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दिलो-दिमाग में थी।&nbsp; हालांकि टोकियो जाते वक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी फौज़ को डिस्मेंटल कर सभी सिपाहियों को अपनी-अपनी राह पर जाने का हुकम सुना दिया था। बावजूद इसके देश की आजादी की लौ अपने दिल में लिये हुए कई देशों की यात्रा के बाद रतन चंद स्वदेश तो लौटे लेकिन तब तक देश की आजादी के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ते रहे जब तक की देश आजाद नहीं हो गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago