Categories: हिमाचल

कांगड़ा: अब गोपालपुर चिड़ियाघर में दिखेगा शेरों का जोड़ा, वन मंत्री ने जनता को किया समर्पित

धौलाधार प्रकृति उद्यान (चिडियाघर) गोपालपुर को एशियाई शेर मिल रहे हैं। हीमल और अकीरा नाम का शेर जोडे़ को वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने आम जनता को समर्पित किया। यह शेरों का जोड़ा गुजरात के शक्कूरबाग चिडियाघर से वन्य प्राणी आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत गोपालपुर में 9 नवम्बर को लाया गया था और आवश्यक संगरोध अवधि के बाद अब इसे आम जनता के लिये समर्पित किया जा रहा है। नर शेर हीमल की आयु 9 वर्ष और मादा शेर अकीरा की आयु 5 वर्ष के करीब है। बब्बर शेर भारत वर्ष में गुजरात के जूनागढ़ और अमरोली जिलों में ही प्राकृतिक तौर पर पाये जाते हैं।

इसके अतिरिक्त हरियाणा के भिवानी चिडियाघर से भी दो चिंकारा प्रजाति के हिरण गोपालपुर चिडियाघर में लाये गये हैं और इन्हें भी आज ही वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जनता के लिये समर्पित किया। नर चिंकारा पवन व मादा चिंकारा वर्षा की आयु तीन-तीन वर्ष है इन दोनों प्रजातियों के वन्य प्राणियों के आने से गोपालपुर चिडियाघर में रौनक बढ़ गई हैं। वन मंत्री ने इस अवसर पर चिडियाघर के बेहतर रख-रखाव के लिये वन्य प्राणी विंग की सराहना की और कर्मचारियों व अधिकारियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण का आहवान किया और अच्छा काम करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया।

तेंदुआ और अन्य बिल्लियों के उपर लिखी पुस्तक का विमोचन

वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने आज धौलाधार प्रकृति उद्यान (चिडियाघर) गोपालपुर में डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘कैट्स आफ हिमालय’’ का विमोचन किया। डॉ. संजय कुमार धीमान अब तक 11 पुस्तकें लिख चुके हैं तथा वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़न दस्ता) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित पुस्तक में हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश) में पाई जाने वाली अतिसुन्दर व दुर्लभ बिल्लियों जैसे बर्फानी तेंदुआ, सामान्य तेंदुआ, तेंदुआ बिल्ली, जंगली बिल्ली, लिंक्स रस्टी बिल्ली व घरेलु बिल्लियों के व्यवहार व रहने के ठिकानों व विलुप्ति के स्तर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

वन मंत्री ने लेखक के प्रयास की खूब सराहना की तथा सभी स्टेक होल्डर्स से अपील की है कि वह इन दुर्लभ बिल्लियों को बचाने के लिये हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किये जा प्रयासों में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने ये भी कहा की कही ऐसा न हो की कही बहुत देर हो जाये तथा हमारी आने वाली पीढ़ियां इन दुर्लभ बिल्लियां की झलक के लिए तरसे।

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

3 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

3 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

4 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

4 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

4 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

4 hours ago