- कर्नाटक मंत्री जमीर अहमद खान का सुसाइड बम से पाकिस्तान जाने का बयान वायरल हुआ
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंचा
- पीएम मोदी और अमित शाह से युद्ध में जाने की अनुमति मांगी
Suicide Bomb Statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण होता जा रहा है। इसी बीच कर्नाटक के आवास एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने खुद को सुसाइड बम बांधकर पाकिस्तान जाने की बात कही है। खान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत का दुश्मन रहा है और अब वक्त आ गया है कि उसे करारा जवाब दिया जाए।
मैं युद्ध के लिए पाकिस्तान जाऊंगा। मोदी और शाह मुझे आत्मघाती बम दे दें ,, मैं अपने शरीर से बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा और उन पर हमला करूंगा-
~~ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद अन्ना 😇
कुछ ज्यादा तो नहीं हो गया! 🤔🤔
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) May 3, 2025
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि यदि केंद्र सरकार उन्हें अनुमति दे तो वे खुद ही पाकिस्तान जाकर हमला करेंगे। खान ने यहां तक कहा, “मोदी और शाह मुझे एक सुसाइड बम दें, मैं उसे अपने शरीर से बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा और उसे उड़ा दूंगा।” उन्होंने इस बयान के साथ पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की और इसे निर्दोष लोगों पर किया गया अमानवीय कृत्य बताया।
खान ने देशवासियों से एकजुट होकर इस संकट का सामना करने की अपील की और केंद्र से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सख्त फैसले लेने का अनुरोध किया। विपक्षी नेताओं ने उनके बयान को राजनीतिक स्टंट करार दिया है, जबकि उनके समर्थक इसे देशभक्ति की भावना बता रहे हैं।



