हिमाचल

बाजारों में करवा चौथ की रौनक, सुहागिनों के सजने संवरने को सजे बाजार

मंडी: 13 अक्तूबर को करवा चौथ का त्यौहार है जो महिलाओं के लिए एक बेहद खास उत्सव हैं। धीरे धीरे इस त्यौहार को लेकर महिलाओं में उत्साह, उमंग और संजने संवरने के चरम को पाने की परंपरा बढ़ने लगी है। यही कारण है कि बाकी सभी त्यौहार इसके आगे फीके साबित होने लगे हैं। बाजार करवा चौथ की पूजा के लिए प्रयोग होने वाले सामान , महिलाओं के संजने संवरने की वस्तुओं से अटे पड़े हैं। हर ऐसी दुकान में महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है। मंडी में तो अनूठा नजारा है। इसके लिए बाहर से कई टोलियां मेहंदी लगाने के लिए ही यहां पहुंची हुई हैं।

ये टोलियां तरह तरह के डिजाइन की मेहंदी लगाने में महारात हासिल किए हुए हैं। स्वर्णकारों की दुकानों में भी भीड़ है। इस दिन हर महिला अपने सारे अरमान पूरे कर लेना चाहती है। यही कारण है कि यह त्यौहार अब सबसे अधिक मनाया जाने लगा है। बुधवार को मंडी के बाजारों में महिलाओं के संजने संवरने का सिलसिला देखते ही बनता था तो बाजारों में खूब भीड़ भी रही।
Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago