➤ विक्की कौशल और कटरीना कैफ बने माता-पिता
➤ कटरीना ने बेटे को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ
➤ कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे, को जन्म दिया है।
यह खुशखबरी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैन्स के साथ साझा की। कपल ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और परिवार के बीच जश्न का माहौल है।
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम से
लेब्रिटीज़ इस खबर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #VickyKatrinaBabyBoy ट्रेंड करने लगा है।
कटरीना और विक्की की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में हुई थी। तब से दोनों अक्सर अपनी बॉन्डिंग और साथ की झलकियों के लिए चर्चा में रहे हैं।
कटरीना कैफ, जो पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थीं, ने हाल ही में अपने मातृत्व काल को लेकर भी एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि “जीवन के इस नए अध्याय के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”
फिलहाल, फैंस को कपल के बेटे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।



