Follow Us:

Video: बरी होते ही रो पड़े केजरीवाल, बोले – मैं ईमानदार हूं

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल
फैसले को बताया आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र


Delhi Liquor Policy Case में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद अदालत परिसर के बाहर भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब केजरीवाल प्रेस से बातचीत करते हुए फफक-फफककर रो पड़े।

अदालत के फैसले के बाद केजरीवाल ने कहा, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैं कट्टर ईमानदार हूं। मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए। आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं।” उन्होंने इस पूरे मामले को आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

केजरीवाल ने कहा कि लंबे समय से उनके खिलाफ ‘शराब घोटाला’ का नैरेटिव बनाया गया, लेकिन अदालत के फैसले ने सभी आरोपों को निराधार साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा था और आज सत्य की जीत हुई है।

इस फैसले के साथ ही आम आदमी पार्टी नेतृत्व को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया है। वहीं, अदालत ने जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

फैसले के बाद अदालत परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। कई कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और इसे साजिश पर न्याय की जीत करार दिया। आने वाले दिनों में इस फैसले के राजनीतिक असर पर भी नजर रहेगी।